Order Summary| Admission Date | Order Date | Court Name | Case Number |
|---|
| 11-04-2025 | 16-05-2025 | CO LAWALONG | 5 |
Order Summary:
उभय पक्ष उपस्थित| दोनों पक्षों को सुना गया एवं प्रथम पक्ष के द्वारा बतलाया गया की पूर्व में अंचल कार्यालय के द्वारा उनके पक्ष में दिनांक 06-04-2010 एवं LRDC चतरा के द्वारा भी प्रथम पक्ष के पक्ष में दिनांक 27-09-2011 को फैसला दिया गया | वही द्वितीय पक्ष के द्वारा फैसले को अपर समाहर्ता के न्यायलय में चुनौती दी गई जिसमे द्वितीय पक्ष के तरफ दिनांक 27-11-2015 को फैसला दिया गया | इसके उपरांत प्रथम पक्ष ने आयुक्त (उतरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग) के न्यायालय में फैसले को चुनौती दी | जिसके वाद संख्या 25/2016 के आदेशानुसार अपर समाहर्ता के आदेश को निरस्त कर दिया गया एवं दिनांक 17-06-2019 को प्रथम पक्ष के हित में फैसला दिया | उक्त आदेश को माननीय उच्च न्यायालय में दिनांक 19-12-2019 को WP(C) N o. 726/2019 को चुनौती दी गई, जिस आलोक में दिनांक 30-11-2022 को उक्त रिट याचिका निरस्त कर दी गई | पुनः द्वितीय पक्ष का कहना है कि विश्वनाथ साव द्वारा माननीय झारखण्ड उच्च न्यायलय में सिविल रिट संख्या 7261/19 के आलोक में CMP No. 1109/22 दाखिल किया गया है | जो न्यायालय में प्रकियाधीन है |
अतएव जब तक उक्त वाद में किसी प्रकार का stay आर्डर प्राप्त नही हो जाता तब तक पूर्व के आदेशानुसार प्रथम पक्ष रमेश राम के पक्ष में फैसला दिया जाता है |
असंतुष्ट पक्ष सक्षम न्यायालय में जाने हेतु स्वतंत्र है
Digitally Signed by :SHRAWAN RAM
Signed Date :16-05-2025 14:36:39
Remarks :order
Time Stamp:16-05-2025 14:34:51