Order Summary
Department of Revenue,Registration and Land Reforms
Government of Jharkhand
Revenue Case Monitoring System
Financial Year : 2025
Admission DateOrder DateCourt NameCase Number
24-04-202503-05-2025CO CHANDIL05

Order Summary:

अभिलेख का संधारण राजस्व उप निरीक्षक श्री सुरेष सिंह मुण्डा एवं प्रभारी अंचल निरीक्षक श्री मनोज कुमार महतो के जाँच प्रतिवेदन के आलोक में किया गया है। राजस्व उप निरीक्षक एवं प्रभारी अंचल निरीक्षक के द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि आवेदक उत्तम बेज के द्वारा परिशोधन पोर्टल में षिकायत सं0- PRI2406020329717372025218123352760, दिनांक- 18.02.2025 के द्वारा मौजा- गोरी खाता सं0- 109, 59, 58 अन्तर्गत भूमि कम्प्यूटराईजेषन के दौरान निम्न आवेदित भूमि का छुटे हुए जमाबंदी की ऑनलाईन प्रविष्टि हेतु समर्पित आवेदन के आलोक में जाँच किया गया। उक्त भूमि का जमाबंदी पंजी II में संधारित नहीं पाया गया। तत्पश्चात राजस्व उप निरीक्षक द्वारा पंजी-27 से मिलान किया गया। जिसमें पाया गया कि उल्लेखित भूमि नामांतरण वाद सं0- 314/84-85 के अनुसार भुन्दा मांझी, पिता- घुन्टु मांझी के नाम से नामांतरित है एवं वर्ष 2008-09 तक लगान रसीद अद्यतन है। राजस्व उप निरीक्षक एवं अंचल निरीक्षक का जाँच प्रतिवेदन, नामांतरण शुद्धि पत्र की प्रति, लगान रसीद की प्रति एवं पंजी- 27 की प्रति अभिलेख के साथ संलग्न है। राजस्व उप निरीक्षक एवं प्रभारी अंचल निरीक्षक के द्वारा ऑनलाईन पंजी II में दर्ज करने हेतु अनुशंसा किया गया है। अतः राजस्व उप निरीक्षक एवं प्रभारी अंचल निरीक्षक के जाँच प्रतिवेदन एवं अनुषंसा के आधार पर उक्त भूमि का ऑनलाईन पंजी II में दर्ज करने की स्वीकृति दी जाती है। अभिलेख की कार्यवाही बंद की जाती है।

Digitally Signed by :AMIT KUMAR SRIVASTWA

Signed Date :03-05-2025 13:37:07

Remarks :

Time Stamp:03/05/2025 13:37:21