Order Summary
Department of Revenue,Registration and Land Reforms
Government of Jharkhand
Revenue Case Monitoring System
Financial Year : 2024-25
Admission DateOrder DateCourt NameCase Number
11-04-202529-04-2025CO LAWALONG6

Order Summary:

अभिलेख उपस्थापित |                         उभय पक्ष  उपस्थित | प्रथम पक्ष के द्वारा कवाला संख्या 885/02 sl. no. 897, एवं कवाला संख्या 5717/06 sl no. 5789 जो पूर्व में प्रति के रूप में समर्पित की गई थी उसकी सत्यापित प्रति (निबंधन कार्यालय से) समर्पित की गई | जो सही पायी गई | प्रथम पक्ष के इन्द्रदेव ठाकुर एवं चंचल ठाकुर के द्वारा सन 2007 में सम्बन्धित केवाला का शुद्धीकरण कराया गया एवं खाता 63 के पूर्व में अंकित प्लाट संख्या 347 को पुनः शुद्धिपत्र के द्वारा प्लाट संख्या 396 करवाया गया |                           द्वितीय पक्ष के द्वारा मौखिक रूप से खकहा गया की सम्बन्धित शुद्धिकरण फर्जी तरीके से कराया गया है क्योंकि मुंद्रिका भुइया (विक्रेता ) की मृत्यु सन 2006 में हो चुकी है और शुद्धिपत्र सन 2007 में कराया गया है| साथ ही इनके पिता(मुंद्रिका भुइयां ) की फोटो भी सम्बन्धित शुद्धिपत्र में गलत लगी हुई है | इस सम्बन्ध में द्वितीय पक्ष के द्वारा किसी प्रकार का साक्ष्य समर्पित नही किया गया है न ही प्लाट संख्या 396 से सम्बन्धित रसीद या अन्य कोई भी दस्तावेज समर्पित किया गया | इससे उनका उक्त भूमि पर दावा उचित प्रतीत नही होता है |                            चूँकि प्रथम पक्ष के द्वारा सत्यापित (निबंधन कार्यालय से) दस्तावेज (केवाला एवं शुद्धिपत्र ) दिखलाया गया जिसकी समर्पित  छायाप्रति के साथ मिलन करने पर कागजात सही पाए गये |                             अतः सम्बन्धित वाद में प्रथम पक्ष के दावे को उचित मानते हुए वाद की प्रक्रिया समाप्त की जाती है असंतुष्ट पक्ष सक्षम न्यायालय  में जाने हेतु स्वतंत्र है| 

Digitally Signed by :SHRAWAN RAM

Signed Date :29-04-2025 15:51:45

Remarks :order

Time Stamp:29-04-2025 15:51:46